मोदी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


मंगलवार, 21 जून 2016

मोदी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत


चंडीगढ़ 21 जून प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देश वासियों से योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। चंडीगढ़ के कैपिटाॅल काॅम्पलेक्स में श्री मोदी ने दूसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह की शुरुआत की जहां लगभग 30 हजार लोगों ने उनके साथ योग किया। 


श्री मोदी ने कहा “ जिस तरह से मोबाइल फोन हमारे जीवन का हिस्सा बन गया है उसी तरह से हमें योग को भी अपने जीवन का हिस्सा बनना चाहिये।” योग के महत्व पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि योग हमें बिना किसी खर्च के स्वस्थ्य जीवन का भरोसा दिलाता है। । उन्होंने कहा “ योग मुक्ति का मार्ग तो है ही साथ में इससे जीवन अनुशासन का अनुष्ठान भी है। दिल्ली में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के नेतृत्व में राष्ट्रपति भवन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में लगभग एक हजार लोगों ने हिस्सा लिया।

कोई टिप्पणी नहीं: