विदेशी मुद्रा भंडार 3.27 अरब डॉलर बढ़कर रिकॉर्ड स्तर पर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


रविवार, 12 जून 2016

विदेशी मुद्रा भंडार 3.27 अरब डॉलर बढ़कर रिकॉर्ड स्तर पर

oreign-exchange-reserves-above-to-a-record-level-of-3-27-billion
मुंबई 12 जून, देश का विदेशी मुद्रा भंडार 03 जून को समाप्त सप्ताह में 3.27 अरब डॉलर बढ़कर 363.46 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया। पिछले महीने की 27 तारीख को समाप्त सप्ताह में 71.16 करोड़ डॉलर घटकर यह 360.19 अरब डॉलर रहा था। इससे पहले इसका उच्चतम स्तर इस साल 29 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 363.12 अरब डॉलर दर्ज किया गया था। रिजर्व बैंक के जारी आँकड़ों के अनुसार, विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 03 जून को समाप्त सप्ताह में तीन अरब डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज की गई और सप्ताहांत पर यह 339.22 अरब डॉलर पर पहुँच गया। स्वर्ण भंडार भी 28.59 करोड़ डॉलर बढ़कर 20.33 अरब डॉलर पर पहुँच गया। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास सुरक्षित निधि 62 लाख डॉलर घटकर 2.42 अरब डॉलर तथा विशेष आहरण अधिकार 39 लाख डॉलर घटकर 1.49 अरब डॉलर पर आ गया।

कोई टिप्पणी नहीं: