पर्रिकर ने वियतनाम के साथ रक्षा सहयोग पर की चर्चा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


रविवार, 5 जून 2016

पर्रिकर ने वियतनाम के साथ रक्षा सहयोग पर की चर्चा

parrikar-discusses-defence-cooperation-with-vietnam
हनोई, 05 जून, रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने आज यहां वियतनाम के अपने समकक्ष जेन नगो जुआन लिच से मुलाकात की तथा द्विपक्षीय रक्षा सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। श्री पर्रिकर सिंगापुर में अंतर-सरकारी सुरक्षा फोरम शांगरी-ला डायलॉग में शामिल होने के बाद यहां पहुंचे। उन्होंने हो ची मिन संग्राहलय से यहां की अपनी यात्रा शुरू की। गौरतलब है कि दक्षिण चीन सागर में जारी विवाद में वियतनाम भी अपनी दावेदारी पेश करता है। दक्षिण चीन सागर के रास्ते भारत का सात करोड़ डॉलर से अधिक का व्यापार होता है। भारत को वियतनाम तट को दो जगहों पर तेल उत्खनन का अधिकार है। पिछले कुछ वर्षों से भारत और वियतनाम संबंधों पर चीन की बारीक नजर है।

कोई टिप्पणी नहीं: