प्रख्यात साहित्यकार डा.राम लखन राय का निधन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शुक्रवार, 10 जून 2016

प्रख्यात साहित्यकार डा.राम लखन राय का निधन

bihar map
समस्तीपुर,09 जून, नेहरू युवा केन्द्र के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक औऱ प्रसिद्व साहित्यकार डा.राम लखन राय का आज  यहां निधन हो गया । श्री राय ने समस्तीपुर शहर के माधुरी चौक स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। वह करीब 70 वर्ष के थे। डा.राय भारतीय साहित्यकार संस्था के संरक्षक के साथ-साथ गाँधी स्मारक समिति,समस्तीपुर के अध्यक्ष भी थे। श्री राय के परिवार में तीन पुत्र औऱ दो पुत्रियां हैं। श्री राय के निधन पर समस्तीपुर के लोजपा सांसद रामचन्द्र पासवान,जदयू राज्य सभा सदस्य राम नाथ ठाकुर, मदरसा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष प्रो.युनूस हकीम,नगर परिषद उपाध्यक्ष विश्वनाथ साह,राजद विधायक अख्तरूल इस्लाम शाहीन,शिक्षाविद् शाह जफर इमाम और भाकपा(माले ) के नेता सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने गहरा दुख व्यक्त किया है। 

कोई टिप्पणी नहीं: