विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (25 जून) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 26 जून 2016

विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (25 जून)

मानोरा मेला छह जुलाई से कलेक्टर द्वारा व्यवस्थाओं का जायजा

vidisha news
मानोरा मेला छह जुलाई से आयोजित किया गया है। मेला के मद्देनजर की जाने वाली व्यवस्थाओं का आज पुनः कलेक्टर श्री एमबी ओझा द्वारा जायजा लिया गया। उन्होंने कहा कि आगंतुक श्रद्धालुगणों के लिए किसी भी प्रकार की अव्यवस्था ना हो का पूरा ध्यान रखा जाए। भगवान जगदीश स्वामी की रथ यात्रा मंदिर उपरांत जिन मार्गो से निकलेंगी उन मार्गो के अलावा मेला प्रागंण की व्यवस्थाओं के तहत क्रियान्वित कार्यो का कलेक्टर द्वारा मौके पर जायजा लिया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र चैधरी ने कानून व्यवस्था बनाए रखने और यातायात सुचारू रूप से संचालित होता रहे के लिए निर्धारित किए गए वाहन पार्किंग स्थलों का जायजा लिया। एसडीएम श्री मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि विदिशा तरफ से आने वाले वाहनों के लिए नए हाई स्कूल प्रागंण में पार्किंग की व्यवस्था की गई है इसी प्रकार ग्यारसपुर की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए मानोरा के पहले वाहन पार्किंग स्थल चिन्हित किए गए है। सम्पूर्ण मेला में 175 कोटवार, पचास स्थानीय युवाओं और ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को भी आवश्यक जबावदेंही सांैपी गई है। यातायात किसी भी प्रकार से प्रभावित ना हो इसके लिए हर दस फिट पर एक-एक कोटवार तैनात किया गया है जो अव्यवस्थित वाहनों को व्यवस्थित कराएंगे।  

साफ-सफाई
मेला आयोजन के पूर्व और पश्चात् क्षेत्र में साफ-सफाई का दायित्व निभाने के लिए सफाई दल गठित किए जाएंगे। 
पेयजल आपूर्ति
मानोरा मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ पेयजल आपूर्ति में किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो। इसके लिए विभिन्न स्थलों पर पानी के टेंकर रखे जाएंगे। इसके अलावा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के द्वारा मानोरा ग्राम के सभी हेण्ड पंपो, नलजल योजनाओं को दुरूस्त किया जा चुका है क्षेत्र के पेयजल के अन्य स्त्रोतांें में ब्लीचिंग एवं क्लोरीन डालने की कार्यवाही की जाएगी। 

जल निकासी
मेला परिसर से दूषित जल निकासी के लिए नालियों को दुरूस्त किया जाएगा। वही मुख्य सड़कों पर वर्षारूपी जल संग्रहित ना हो इसके लिए उनके किनारे भी नालियांे की संरचनाआंे का निर्माण किया जाएगा।

हाॅकर जोन
मानोरा मेला में हाॅकर जोन बनाये जाएंगे। जिसके अनुसार व्यवसाईयों के सर्किल बनाएं जाएंगे। संबंधित व्यवसाय नियत सर्किल में ही व्यवसायी गतिविधियों का संचालन करंेगे। प्रमुख सर्किल मनहारी, फूल-माला, मिठाईयां एवं अन्य विक्रय सामग्री के सर्किल बनाए जाएंगे। 

सड़कों पर प्रतिबंध
मानोरा मेला परिसर की सड़कों पर विभिन्न प्रकार की सामग्री के विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। कोई भी व्यक्ति सड़कों पर लेकर सामानो की विक्रय नही करेगा। उक्त कार्यवाही पर नजर रखने के लिए भी दल गठित किए जाएंगे है जो प्रमुख सड़कों पर भ्रमण करते रहेंगे और यदि कोई व्यक्ति सड़कों पर सामान बेचते हुए पाया गया तो उस पर कार्यवाही करेंगे। मेला परिसर की प्रमुख सड़कों से पांच फिट दूर हाॅकर जोन बनाए जाएंगे। 

कंट्रोल रूम
मानोरा के स्कूल प्रागंण में पुलिस कंट्रोल बनाया जाएगा ताकि कानून व्यवस्था पर सतत नजर रखी जाए। कंट्रोल रूम 24 घंटे क्रियाशील रहेगा। 

यातायात
मेला अवधि के दौरान यातायात व्यवस्था सुगमता से संचालित हो सकें इसके लिए पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएंगी। कोई भी वाहन मुख्य सड़क से मेला परिसर की सड़कों पर प्रवेश नही कर सकेगा जिसमें दो पहिया वाहन भी शामिल हैै। 

सड़कों की मरम्मत
मानोरा ग्राम को जोड़ने वाली मुख्य एवं सहायक सड़कों पर भी विचार विमर्श किया गया और जिन सड़कों की मरम्मत कराई जानी है उन पर संबंधित विभाग मेला प्रारंभ होने के एक सप्ताह पहले मरम्मत कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए है। 

बिजली की आपूर्ति
मानोरा मेला की अवधि में बिजली की आपूर्ति सतत बनी रहें इसके लिए ऊर्जा विभाग के अधिकारियों से कहा कि नियत अवधि तक कटौत्री से मुक्त रखा जाए। वही आवश्यक जनरेटरों की आपूर्ति कराए जाने के निर्देश संबंधितों को दिए गए।  

चिकित्सा व्यवस्था
मेला अवधि में चिकित्सा व्यवस्थाएं चुस्त रहेगी इसके लिए बकायदा चिकित्सक दल एवं एम्बुलेंस मौजूद रहेंगे ताकि यदि किसी श्रद्धालुगणों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है तो उन्हें अविलम्ब चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया जा सकें और उन्हें निःशुल्क दवाई दी जाएगी के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित कराने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को दिए गए। 

फायर बिग्रेड
मेला परिसर में फायर बिग्रेड भी तैनात की जाएगी इसके लिए विदिशा एवं बासौदा नगरपालिका के अधिकारियांे से सतत सम्पर्क कर कार्य पूर्ति की आवश्यक जबावदेंही सौंपी गई है। 

मवेशियों को बांध कर रखें
मेला अवधि के दौरान प्रायः देखने में आया है कि मवेशियों के कारण श्रद्धालुगणों को कई बार असुविधाओं का सामना करना पड़ता है ततसंबंध में क्षेत्र के पशुपालकों से आग्रह किया कि वे अपने पशुओं को नियत स्थलो पर ही बांध कर रखें। निरीक्षण के दौरान ग्यारसपुर तहसीलदार श्री संजय कुमार जैन समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

बीमा की दर निर्धारित

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना इस वर्ष खरीफ सीजन से जिले में लागू होगी। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के उप संचालक श्री बीएल पाठक ने जिले के सभी किसानों से आग्रह किया है कि वे प्रीमियम भरकर बीमा का लाभ उठाएं। खरीफ सीजन में सोयाबीन फसल को अधिसूचित किया गया है जिसका स्केल आफ फायनेंस 17600 रूपए है। जिसकी दो प्रतिशत के मान से 352 रूपए प्रति हेक्टेयर की दर से प्रीमियम राष्ट्रीयकृत बैंक, सहकारी बैंकों में अऋणी कृषक जमा कर लाभ ले सकते हैै। बीमा की प्रीमियम जमा करने के साथ जो आवश्यक दस्तावेंज जमा करने होंगे उनमें भू-अधिकार पुस्तिका, सक्षम अधिकारी (पटवारी अथवा ग्राम पंचायत) द्वारा जारी बुआई प्रमाण पत्र, पूर्णतः भरा हुआ प्रस्ताव फार्म एवं पहचान पत्र के लिए वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, राशन कार्ड, पैन कार्ड जमा करने होंगे। यदि किसान भाई बुआई के पूर्व प्रीमियम जमा करना चाहते हैं तो बुआई के पश्चात् बुआई का प्रमाण पत्र जमा कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए किसान भाई वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, अनुविभागीय कृषि अधिकारी, उप संचालक कृषि कार्यालय एवं संबंधित बैंक शाखाओं से सम्पर्क करें।

शमशाबाद एसडीएम का प्रभार श्री रघुुवंशी को 

कलेक्टर श्री एमबी ओझा ने शमशाबाद के तत्कालीन एसडीएम श्री रामधार सिंह अग्निवंशी को प्रशिक्षण में शामिल होने हेतु भारमुक्त किया है। जारी आदेश में उल्लेख है कि श्री आरडीएस अग्निवंशी प्रशिक्षण अवधि 27 जून से एक जुलाई तक के लिए लटेरी एसडीएम श्री विवेक रघुवंशी लटेरी के साथ-साथ शमशाबाद एसडीएम के दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

7.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज

जिले के तहसील कार्यालयों में स्थापित वर्षामापी यंत्रो पर शनिवार 25 जून की प्रातः आठ बजे दर्ज की गई वर्षा की जानकारी देते हुए अधीक्षक भू-अभिलेख श्रीमती सविता पटेल ने बताया कि शनिवार को जिले में 7.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है जबकि एक जून से अब तक 53.4 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। उक्त अवधि में गतवर्ष 65.3 मिमी औसत वर्षा हुई थी। तहसीलवार शनिवार को दर्ज की गई वर्षा अनुसार सर्वाधिक सिरोंज में 25 मिमी और सबसे कम एक मिमी ग्यारसपुर में दर्ज की गई है। नटेरन गुलाबगंज, कुरवाई, बासौदा वर्षा नही हुई है जबकि लटेरी में 24 मिमी, विदिशा में सात मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

सचिव निलंबित

जिला पंचायत के सीईओ श्री दीपक आर्य ने लटेरी एसडीएम के प्रतिवेदन पर ग्राम पंचायत चमरउमरिया के सचिव श्री हरनाथ सिंह यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में श्री यादव का मुख्यालय जनपद पंचायत लटेरी नियत किया गया है और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।
पीएससी में श्यामू श्रीवास्तव का चयन

नगरपालिका अध्यक्ष श्री मुकेश टण्डन के अभिनव प्रयासों से प्रारंभ की गई निःशुल्क कोचिंग नई रोशनी एक पहल में अध्ययन कर रहे श्यामू श्रीवास्तव का चयन पीएससी की साक्षात्कार उपरांत जारी चयन सूची में नाम शामिल है कि जानकारी देते हुए एसडीएम श्री आरपी अहिरवार ने एवं नई रोशनी एक पहल के सभी अध्यापकों के द्वारा उन्हें बधाईयां दी गई।

कोई टिप्पणी नहीं: