झारखंड : चन्द्र प्रकाश चौधरी से मिले सुब्रत राॅय - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शुक्रवार, 17 जून 2016

झारखंड : चन्द्र प्रकाश चौधरी से मिले सुब्रत राॅय

subrat-roy-meet-chandra-prakash-chaudhry
राँची, 16 जून, झारखंड के जल संसाधन, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री चन्द्र प्रकाश चौधरी से आज सहारा परिवार इंडिया के संस्थापक, प्रबंध निदेशक एवं अध्यक्ष सुब्रत राॅय ने आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। श्री राॅय ने सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों पर चर्चा की। साथ ही राज्य सरकार द्वारा जनहित में किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने बारिश के पानी को रोकने और जल संचय करने के सरकार के प्रयास की भी सराहना की। श्री राॅय ने श्री चौधरी को अंग वस्त्र व पुस्तक भेंट किया और सहारा इण्डिया परिवार द्वारा किये जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी। इसके बाद सहारा प्रमुख को श्री चौधरी ने बिरसा मुण्डा की प्रतिमा भेंट की। 

कोई टिप्पणी नहीं: