पटना उच्च न्यायालय में आज से वाई- फाई सेवा शुरू - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 25 जून 2016

पटना उच्च न्यायालय में आज से वाई- फाई सेवा शुरू

टना 24 जून केन्द्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज पटना उच्च न्यायालय परिसर में वाई-फाई सेवा का शुभारंभ किया । श्री प्रसाद ने यहां उच्च न्यायालय परिसर में वाई-फाई सेवा का शुभारंभ करने के बाद कहा कि इस सेवा से लम्बित मामलों के निष्पादन में काफी हद तक सहुलियत मिलेगी । 

तकनीकी के दौर में इंटरनेट सेवा की अहम महत्ता है और इसका लाभ न केवल उच्च न्यायायल के अधिवक्ताओं को मिलेगा बल्कि मुकदमें की पैरवी में आने वाले लोग भी इससे लाभान्वित होंगे । इस मौके पर पटना उच्च न्यायायल के मुख्य कार्यकारी न्यायाधीश इकबाल अहमद अंसारी , कई न्यायाधीश और वरिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित थे ।

कोई टिप्पणी नहीं: