महिला सशक्तिकरण को दर्शाता नाटक ‘आगाज’ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 29 जून 2016

महिला सशक्तिकरण को दर्शाता नाटक ‘आगाज’

women-empowerment-drama-acted
दिल्ली के मुक्तधारा ऑडिटोरियम मे महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर काम कर रहे एनजीओ मिर्ची झोंक ने आगाज नामक नाटक का मंचन किया। इस प्रेरणादायक प्ले का मुख्य उद्देश्य हमारे समाज मे महिलाओं के प्रति किए गए कठोर ओर अमानवीय रवाइयों के खिलाफ आवाज उठाना है। इस रंगमंच प्रस्तुति के जरिए महिलाओं के प्रति हमारे समाज में मौजूद रूढ़िवादी विचारधारा बेवजह पाखंड का दोहन करना है।  इस प्ले के जरिए मिर्ची झोंक ने महिलाओं के प्रति हमारे व्यवहार पर पुनः विचार करना है।

मिर्ची झोंक  के संस्थापक, डॉ सीमा मलिक ने कहा है कि ‘मिर्ची झोंक’ एनजीओ में हम महिलाओं को सशक्त एवं अत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उन्हें आत्म रक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के लिए तत्पर हैं ताकि महिलाएं जरूरत पड़ने पर  छेड़छाड़, बलात्कार और दहेज हत्या के रूप होने वाले अत्याचारों से खुद निबट सके। उदाहरण के लिए जैसे पीपर स्प्रे का सही प्रयोग की ट्रेनिंग देकर उन्हें जागरूक करते हैं, साथ ही उन्हें मनोरंजन के साधन जैसे थिएटर और फिल्म के माध्यम से भी जागरूक किया जाता है”।  

मिर्ची झोंक के डायरेक्टर, सौरभ मलिक पेशे से अभिनेता हैं, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत समीक्षकों द्वारा प्रशंसित राजनीतिक व्यंग्य अब होगा ड्रामा अनलिमिटेड से की है। इस प्ले के निर्देशक सुमित चड्डा, सजून मीडिया कंपनी की निर्देशक है, सुमित चड्डा इसी सामाजिक मुद्दे के लिे जुड़कर काफी खुश नजर आए। प् इस यथार्थवादी प्ले ने दर्शकों को बहुत ही भावुक कर दिया। प्ले के आखिर में डॉ सीमा मलिक प्ले से बहुत प्रभावित हुई उन्होंने उपहार ओर प्रमाण पत्र वितरित किए।

कोई टिप्पणी नहीं: