समस्तीपुर 27 जुलाई, बिहार के समस्तीपुर जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाये गये विशेष छापेमारी अभियान में बारह अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है ।पुलिस अधीक्षक नवल किशोर सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के माल गोदाम रोड स्थित उदय प्रकाश के घर पर आज छापेमारी की गई और वहाँ से पुलिस ने छह अपराधियो को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि इस छापेमारी में कुख्यात अपराधी मणी राम,धर्मेन्द्र दास,उदय प्रकाश,गुलाम अहमद,अरूण कुमार और राहुल राय को गिरफ्तार किया गया।
श्री सिंह ने बताया कि इन अपराधियों के पास से एक पिस्टल, चार कारतूस ,नौ मोबाईल, बीस विदेशी शराब की बोतल और दो वाहन बरामद किया गया है। वहीं एक अन्य छापेमारी में जिले के सरायरंजन समेत विभिन्न स्थानों पर पुलिस ने छापेमारी कर लूट की चार मोटर साईकिल के साथ वाहन लुटेरा गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों की समस्तीपुर शहर के रेल पुल पर पिछले 23 जुलाई को स्वर्ण व्यवसायी रवि गुप्ता पर हुई गोली कांड समेत लूट के कई मामलो में पुलिस को तलाश थी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें