गुंटूर 27 जुलाई, आंध्र प्रदेश में गुंटूर जिले के दछीपल्ली शहर में आग की चपेट में आने से एक सिनेमा थिएटर जलकर राख हो गया। पुलिस ने बताया कि अाग लगने की यह घटना अलंकार थिएटर में घटी जहां फिल्म शाे के शुरु होने से पहले ही थिएटर के आग की चपेट में आने से वहां काफी धुआं फैल गया।
जान बचाने के लिये लोग बाहर की तरफ भागे। उन्होंने कहा कि इस मामले में कोई हताहत नहीं हुआ है। अग्निश्मन विभाग के दो वाहनों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। थिएटर प्रबंधन ने प्रारंभिक आकलन के बाद दावा किया है कि आग के कारण लगभग तीन करोड़ रुपये का नुकसान हुअा है। उनके मुताबिक शाॅर्ट सर्किट की वजह से यह दुर्घटना घटी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें