झारखंड में दो वर्ष में बढें 40 फीसदी पर्यटक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 27 जुलाई 2016

झारखंड में दो वर्ष में बढें 40 फीसदी पर्यटक

रांची 27 जुलाई, झारखंड पर्यटन के क्षेत्र में विकसित हो रहा है और यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में पिछले दो सालों में 40 प्रतिशत से भी ज्यादा का इजाफा हुआ है। आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि झारखंड में पर्यटन एक उद्योग के रूप में विकसित हो रहा है अौर यह पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से विकसित होने वाले राज्यों में शामिल हो गया है। 


पर्यटन मंत्री अमर कुमार बाउरी ने यहां बताया कि झारखंड को प्रकृति ने जितना अन्दर से समृद्ध किया है उतना ही खूबसूरत ऊपर से भी बनाया है। यहां की प्राकृतिक छटा लोगों को आकर्षित करती है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पर्यटन को एक उद्योग के रूप में विकसित करने का लक्ष्य तय किया है। उन्हीं के दिशानिर्देश पर विभाग नए-नए पर्यटन स्थलों को चिह्नित कर उसे विकसित करने का काम किया जा रहा है. पर्यटन नीति और नयी योजनाओं के माध्यम से पर्यटन क्षेत्र को विकसित किया जा रहा है। इसके अलावा सरकार पर्यटन के क्षेत्र में नौजवानों का कौशल विकास कर उन्हें रोजगार भी मुहैया करवा रही है। 



उन्होंने कहा कि आने वाले सालों में झारखण्ड को पर्यटन के क्षेत्र में देश भर में अव्वल बनाने का लक्ष्य सरकार ने तय कर रखा है। आने वाला साल रोजगार और पर्यटन का साल होगा। श्री बाउरी का मानना है कि झारखण्ड का हर एक व्यक्ति पर्यटन का ब्रांड एम्बेसडर है। साथ ही उन्होंने झारखंडवासियों से अपील की कि वे जब भी राज्य के बाहर जाएँ तो यहाँ की प्राकृतिक खूबसूरती और पर्यटन स्थलों के बारे चर्चा करें और अन्य राज्यों के लोगों को झारखंड आने का निमंत्रण दें।

कोई टिप्पणी नहीं: