जम्मू कश्मीर के 420 छात्रों को राज्य के बाहर सीटें आवंटित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 28 जुलाई 2016

जम्मू कश्मीर के 420 छात्रों को राज्य के बाहर सीटें आवंटित

श्रीनगर 27 जुलाई, जम्मू कश्मीर के 420 छात्रों को प्रधानमंत्री विशेष छात्रवृत्ति योजना (पीएमएसएसएस) के तहत पहले दो दिनों की काउंसिलिंग के बाद राज्य के बाहर विभिन्न काॅलेजों में सीटें आवंटित की गयी हैं। एक अाधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि पीएमएसएसएस के तहत कल शुरु हुई दो दिनों की काउंसलिंग के बाद राज्य से बाहर के कॉलेजों में 420 बच्चों को सीटें आवंटित की गई हैं। 


उन्हाेंने बताया कि पीएमएसएसएस के तहत यह काउंसिलिंग श्रीनगर के अमर सिंह कॉलेज और जम्मू के गांधी नगर स्थित गवर्मेंट काॅलेज फाेर विमेन में चल रही है और तीन अगस्त तक चलेगी। उन्होंने बताया कि मौजूदा शैक्षणिक सत्र लिये इस योजना के तहत राज्य के 6027 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। कल काउंसलिंग के पहले दिन 254 छात्र उपस्थित हुये थे जिसमें से 201 छात्रों को राज्य के बाहर के विभिन्न कॉलेजों में सीटें आवंटित की गयी वहीं आज काउंसिलिंग में 468 छात्र उपस्थित हुये जिसमें से 219 को विभिन्न काॅलेजों में सीटें आवंटित की गयी। 



उन्होंने कहा कि पहले दो दिनों के दौरान काउंसिलिंग में शामिल होने वाले छात्राें को दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग , चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाॅजी, दिल्ली सेंट स्टीफेंस कॉलेज और लेडी श्रीराम काॅलेज, राेहतक स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाॅजी, झारखंड स्थित बिरला प्रोद्योगिकी संस्थान, हिमाचल प्रदेश स्थित राजीव गांधी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, दिल्ली का नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और हरियाणा के डीएवी कॉलेज जैसे बेहतरीन संस्थानों में सीटें आवंटित की गयी है।

कोई टिप्पणी नहीं: