स्वामी के खिलाफ मानहानि के छह मामलों पर रोक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 28 जुलाई 2016

स्वामी के खिलाफ मानहानि के छह मामलों पर रोक


चेन्नई 27 जुलाई, मद्रास उच्च न्यायालय ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता डा.सुब्रमण्यम स्वामी के खिलाफ तमिलनाडु सरकार द्वारा दाखिल मानहानि के सभी छह मामलों पर आज रोक लगा दी। 


राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री जे जयललिता के संबंध में डा.स्वामी के कथित आपत्तिजनक बयानों को लेकर मानहानि के मामले दाखिल किये थे। डा.स्वामी ने उनके खिलाफ दर्ज मामलों को खारिज करने की मांग को लेकर याचिका दायर की थी। न्यायमूर्ति पी.एन प्रकाश ने इन मामलों पर अंतरिम रोक लगाये जाने के आदेश दिये और इन मामलों में भाजपा नेता को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए कहा। डा़ स्वामी के मुख्यमंत्री के बारे में आपत्तिजनक बयानों और ट्वीट के बाद मानहानि का मामला दाखिल किया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं: