औरंगाबाद में विषाक्त भोजन से 60 लोग बीमार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 26 जुलाई 2016

औरंगाबाद में विषाक्त भोजन से 60 लोग बीमार

औरंगाबाद 25 जुलाई, बिहार में औरंगाबाद जिले के रफीगंज थाना क्षेत्र में कल देर रात श्राद्ध कार्यक्रम में खाना खाने से 60 से अधिक लोग बीमार हो गये । 


प्रखंड विकास पदाधिकारी गुलजारी पंडित ने आज बताया कि कोटवारा गांव निवासी राम विलास पासवान के घर श्राद्ध के बाद खाना खाने से 60 से अधिक ग्रामीण बीमार हो गये । उन्होंने बताया कि विषाक्त भोजन के खाने से इन्हे उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद रफीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के अलावा कुछ लोगों को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया । 

श्री पंडित ने बताया कि बीमार लोगों में कुछ महिलाएं भी शामिल है और सभी खतरे से बाहर है । पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ।

कोई टिप्पणी नहीं: