ब्रिक्स देशों की पॉलिसी प्लानिंग डायलॉग कल पटना में - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 26 जुलाई 2016

ब्रिक्स देशों की पॉलिसी प्लानिंग डायलॉग कल पटना में

पटना 25 जुलाई, भारत,चीन, रुस, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका-ब्रिक्स देशों के बीच कल यहां हो रहे ..पॉलिसी प्लानिंग डायलॉग.. में विदेश नीति की दूरगामी योजनाओं तथा श्रेष्ठ कार्यशैलियों के मूल्यांकन संबंधी प्रयासों पर विचार साझा किये जायेंगे । 


विदेश मंत्रालय में नीति, योजना और अनुसंधान के संयुक्त सचिव संतोष झा ने यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इस बैठक में ब्राजील के माइकल आर्सलनियन नेटो, रूस के ओलेग स्टेपानोव , चीन के वी वेनबिन और दक्षिण अफ्रिका के डेविड मलकोमसोन और भारत की ओर से वह स्वयं हिस्सा लेंगे । उन्होंने कहा कि ब्रिक्स फोरम में ब्रिक्स की भूमिका, अंतरराष्ट्रीय शासन प्रणाली तथा ब्रिक्स देशों के बीच परस्पर सहयोग के क्षेत्रों की पहचान के लिए भी यह बैठक विचार विमर्श का अवसर प्रदान करेगा । 



श्री झा ने बताया कि ब्रिक्स देश विश्व की पांच बड़ी आर्थिक महाशक्तियों का प्रतिनिधित्व करता है । उन्होंने कहा कि विश्व व्यापार में इसका हिस्सा 17 प्रतिशत और सकल घरेलू उत्पाद में 37 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स देशों में विश्व की कुल जनसंख्या का 43 प्रतिशत लोग रहते हैं ।

कोई टिप्पणी नहीं: