ब्रिक्स देशों के बीच आपसी सहयोग के पांच सूत्री पहल पर सहमति बनी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 26 जुलाई 2016

ब्रिक्स देशों के बीच आपसी सहयोग के पांच सूत्री पहल पर सहमति बनी


पटना 26 जुलाई, भारत,चीन, रुस, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका-ब्रिक्स देशों के बीच आज यहां हुए ..पॉलिसी प्लानिंग डायलॉग.. में आपसी सहयोग और लोगों की समस्याओं को दूर करने से संबंधित पांच सूत्री पहल पर सहमति बनी। 

विदेश मंत्रालय की ओर से यहां जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि बैठक में आपसी सहयोग के लिए संस्था का निर्माण, ब्रिक्स की पूर्व की बैठकों में लिए गये निर्णयों को लागू करने, जिनमें सदस्य देशों के प्रधानमंत्रियों की घोषणाएं भी शामिल है , वर्तमान में कार्य कर रहे तंत्रों के बीच बेहतर तालमेल बनाने, नये तंत्रों को विकसित करने तथा सदस्य देशों के बीच सहमति के मुद्दों पर लगातार सहयोग का कार्य किये जाने पर सहमति बनी । 
बाद में ब्रिक्स देशों का प्रतिनिधिमंडल ने बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात की । श्री कोविंद ने प्रतिनिधिमंडल को बिहार के एतिहासिक स्थलों की जानकारी दी और कहा कि विश्व के कई देशों के साथ मधुर संबंध बनाये रखने में इनका अहम योगदान है । 

बैठक में ब्राजील के माइकल आर्सलनियन नेटो, रूस के ओलेग स्टेपानोव, चीन के वी वेनबिन और दक्षिण अफ्रिका के डेविड मलकोमसोन और भारत की ओर से विदेश मंत्रालय में नीति, योजना और अनुसंधान के संयुक्त सचिव संतोष झा ने हिस्सा लिया । गौरतलब है कि ब्रिक्स देश विश्व की पांच बड़ी आर्थिक महाशक्तियों का प्रतिनिधित्व करता है । विश्व व्यापार में इसका हिस्सा 17 प्रतिशत और सकल घरेलू उत्पाद में 37 प्रतिशत है। ब्रिक्स देशों में विश्व की कुल जनसंख्या का 43 प्रतिशत लोग रहते हैं । 

कोई टिप्पणी नहीं: