बिहार में खुलेगा पशु विज्ञान विश्वविद्यालय - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 26 जुलाई 2016

बिहार में खुलेगा पशु विज्ञान विश्वविद्यालय

पटना 25 जुलाई, बिहार में पशु पालन को बढ़ावा देने के लिए पशु विज्ञान विश्वविद्यालय की स्थापना की जायेगी। बिहार के पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री अवधेश कुमार सिंह ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए इसी वर्ष पशु विज्ञान विश्वविद्यालय की स्थापना की जायेगी । उन्होंने कहा कि कृषि विकास योजनाओं के अंतर्गत दुग्ध समितियों का गठन ,दुग्ध संग्रहण केन्द्र की स्थापना , स्वचालित मिल्किंग मशीन और चीज पैकिंग मशीन की स्थापना के लिए राशि की मंजूरी दे दी गयी है । 


श्री सिंह ने बताया कि पशुओं की उचित देखभाल नहीं होने के कारण और जानकारी के अभाव में किसानों को संकट का सामना करना पड़ता है । इसे देखते हुए सरकार ने पशुधन निरीक्षकों की नियुक्ति करने का निर्णय लिया है ।

कोई टिप्पणी नहीं: