नयी दिल्ली 25 जुलाई, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को मार्गदर्शक बताते हुए अाज कहा कि राष्ट्रपति से यह सीखा जा सकता है भिन्न राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले लोग एक साथ कैसे काम कर सकते हैं।
श्री मोदी ने राष्ट्रपति के कार्यकाल के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर राष्ट्रपति भवन संग्रहालय के दूसरे चरण के उद्घाटन कार्यक्रम में कहा,“ श्री मुखर्जी ने राष्ट्रपति पद के चार वर्ष पूरे किए हैं और इस दौरान मुझे इनके साथ काम करने का अवसर प्राप्त हुआ।
जब मैं प्रधानमंत्री बना तब मैं दिल्ली के लिए नया था। यहां का वातावरण मेरे लिए नया था लेकिन राष्ट्रपति के तौर पर श्री मुखर्जी ने मेरा हाथ पकड़ा औेर किसी मार्गदर्शक के जैसे अनेक विषयों में मेरा मार्गदर्शन किया।” उन्होंने कहा,“ यह एेसा सौभाग्य है जो कि कम ही लोगों को मिलता है और हम श्री मुखर्जी से यह सीख सकते है कि भिन्न राजनीतिक पृष्ठभूमि के लोग मिलकर काम कैसे काम कर सकते हैं।” उन्होंने राष्ट्रपति की सराहना करते हुए कहा कि श्री मुखर्जी ने देश को और राष्ट्रपति भवन को काफी योगदान दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें