मॉस्को, 28 जुलाई, रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन ने कहा है कि रूसी ट्रैक एंड फील्ड एथलीटों पर रियो अोलंपिक में भाग लेने के संबंध में लगा प्रतिबंध भेदभावपूर्ण और राजनीति से प्रेरित है। राष्ट्रपति पुतिन ने रियो के लिये रवाना होने वाले रूसी ओलंपिक दल को संबोधित करते हुये कहा कि रियो से रूस के कुछ खिलाड़ियों की अनुपस्थिति अंतरराष्ट्रीय खेलों के लिये घातक साबित होगा। उन्होंने कहा कि रियो में रूसी एथलीटों की अनुपस्थिति में कोई भी पदक जीतना काफी महत्वपूर्ण होगा और ऐसी जीत बहुत मायने रखेगी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ (आईएएएफ) ने कहा था कि रूस के ट्रैक और फील्ड एथलीटों पर प्रतिबंध लगाने के फैसले काे बदला नहीं जा सकता है और उन पर लगा प्रतिबंध जारी रहेगा। आईएएएफ के इस फैसले से अब रूस की ट्रैक एंड फील्ड टीम रियो ओलंपिक में भाग नहीं ले सकेगी।
शुक्रवार, 29 जुलाई 2016
राजनीति से प्रेरित है रूसी एथलीटों पर प्रतिबंध: पुतिन
Tags
# खेल
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
खेल
Labels:
खेल
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें