नरसिंह मामले में सुनवाई पूरी,फैसला शनिवार को या सोमवार को - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 29 जुलाई 2016

नरसिंह मामले में सुनवाई पूरी,फैसला शनिवार को या सोमवार को

hearing-complite-in-narsingh-case
नयी दिल्ली, 28 जुलाई, पहलवान नरसिंह यादव के डोपिंग प्रकरण में फंसने के हाई प्रोफाइल मामले की राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) के समक्ष चल रही सुनवाई गुरुवार को पूरी हो गयी और इस पर फैसला शनिवार को या सोमवार को आ सकता है। महाराष्ट्र के पहलवान नरसिंह ने दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार से अदालती लड़ाई जीती थी, लेकिन डोपिंग विवाद के कारण उनकी रियो ओलंपिक में उतरने की उम्मीदें धूमिल हो चुकी हैं। उनका दूसरा डोप टेस्ट भी विफल रहा था।  यहां नाडा में जांच पैनल के समक्ष बुधवार को शुरू हुई सुनवाई आज पूरी हो गयी। सुनवाई के बाद पैनल ने फैसला अपने पास सुरक्षित रख लिया और अब 26 वर्षीय नरसिंह के रियो के मद्देनजर निर्णय शनिवार या सोमवार को सुनाया जा सकता है। 

इससे पहले कल नाडा में जांच पैनल के समक्ष नरसिंह की मौजूदगी में सुनवाई करीब साढ़े तीन घंटे चलने के बाद स्थगित कर दी गयी थी। सुनवाई आज फिर शुरू हुई और दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी दलीलें पूरी कीं। बाद में पैनल ने फैसला सुरक्षित रख लिया। नरसिंह के वकील विदुषपत सिंघानिया ने संवाददाताओं को बताया था कि उन्होंने नाडा के समक्ष नरसिंह का पक्ष रख दिया है, लेकिन अभी कोई फैसला नहीं किया गया है। सुनवाई कल तक के लिए स्थगित कर दी गयी है। नरसिंह ने भी आरोप लगाया था कि उनके साथ साजिश की गयी है और उनके खाने-पीने में मिलावट की गयी है। उन्होंने कहा था कि उनके फूड सप्लीमेंट और पानी के साथ छेड़छाड़ की गयी है। भारतीय कुश्ती महासंघ ने भी नरसिंह का समर्थन करते हुए कहा है कि उनके (नरसिंह के) खिलाफ साजिश की गयी है। नरसिंह ने सोनीपत स्थित पुलिस थाने में एक शिकायत भी दर्ज करायी थी और खेल मंत्रालय को भी पत्र लिखा था। दूसरी तरफ नाडा के वकील ने कहा कि नरसिंह ने अपने शरीर में पाये गये प्रतिबंधित पदार्थ के बारे में सफाई देते हुये जो दलीलें दी हैं वह सही नहीं प्रतीत होतीं। 

कोई टिप्पणी नहीं: