बिहार : ब्रेड और मक्खन खाने वाले लोग परेशान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 28 जुलाई 2016

बिहार : ब्रेड और मक्खन खाने वाले लोग परेशान

bread-buttur-and-bihar
पटना।केन्द्र सरकार के कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का लाभ वेतन बढ़ोतरी के रूप में अगस्त माह से मिलेगा। शेष बढ़ोतरी की राशि 2016 में ही मिलेगा। पटना में शकुन ब्रेड ने 4 रूपये का उछाल कर दिया है। इससे ब्रेड और मक्खन खाने वाले लोग परेशान हो गये हैं। 

केन्द्र के कर्मचारियों के बाद अब राज्य कर्मचारियों की बारीः  जी हां,अब राज्य कर्मचारियों की बारी आ गयी है। इसको लेकर सरकार को मांग पत्र पेश कर दिया गया है। अब देखना है कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार कब कदम उठा रहे हैं? 

नियमित वेतन नहीं मिलने से परेशानीः  बिहार सरकार के कर्मचारियों को नियमित वेतन नहीं मिलने की खबर है। आठ माह से वेतन नहीं मिलने से घर के परिवार पर असर पड़ रहा है। बच्चों को दूध मिलना बंद हो गया है। मंहगाई डायन से त्रस्त कर्मियों पर सरकार रहम करें।

शकुन ब्रेड में 4 रूपये का उछालः शकुन ब्रेड ने 4 रूपये का उछाल कर दिया है। इससे ब्रेड और मक्खन खाने वाले लोग परेशान हो गये हैं। प्रारंभ में शकुन बे्रड 20 रू0 मिलता था। इसमें 2 रूपये बढ़ोतरी कर 22 रू0 कर दिया गया। इसके बाद 2 रू0कीमत कम करके 20 रू0 में बेचा गया। अब एकबारगी ही 4 रू0 का इजाफा कर दिया गया।वहीं 400 ग्राम वजन में कमी कर 360 ग्राम कर दिया है। दाम भी लिया और माल भी कम कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं: