हमले की धमकी के बाद डल्लास पुलिस मुख्यालय खाली - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


रविवार, 10 जुलाई 2016

हमले की धमकी के बाद डल्लास पुलिस मुख्यालय खाली

dallas-police-headquarters-under-lockdown-after-threat
डल्लास 10 जुलाई, अमेरिका में पुलिस अधिकारियों पर हमले की मिली अज्ञात धमकी के बाद डल्लास पुलिस मुख्यालय एवं आस-पास की इमारतों को खाली करा लिया गया। रायटर को शनिवार को एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि पुलिस अधिकारी मुख्यालय के बाहर एक बड़े पार्किंग को भी खाली करा रहे थे। डल्लास पुलिस ने भी जारी बयान में कहा, “डल्लास पुलिस विभाग को शहर में अधिकारियों पर हमले की अज्ञात धमकी मिली है जिसके बाद एहतियाती कदम उठाये जा रहे हैं।” उल्लेखनीय है कि एक अश्वेत व्यक्ति की हत्या के बाद से अमेरिका के कई हिस्सों में हिंसक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। दो दिन पहले एक प्रदर्शन में एक बंदूकधारी ने पाँच पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी।

कोई टिप्पणी नहीं: