देशभर में कारगिल के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 27 जुलाई 2016

देशभर में कारगिल के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

नयी दिल्ली 26 जुलाई, आपरेशन विजय’ की सफलता के लिए कारगिल युद्ध के महायोद्धाओं के सम्मान में आयोजित किये जाने वाले कारगिल विजय दिवस के मौके पर आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर समेत देशभर के लोगों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री ने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। 

श्री मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर ट्वीट कर कहा, “हमें गर्व है कि वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान सरकार की ओर से दिखाई गई दृढ़ता ने एक निर्णायक जीत सुनिश्चित की थी।” उन्होंने कहा, “कारगिल विजय दिवस पर मैं उन वीर सैनिकों के आगे सिर झुकाता हूं, जिन्होंने अंतिम सांस तक भारत के लिए लड़ाई लड़ी। उनका वीर बलिदान हमें प्रेरित करता हैं।” श्री पर्रिकर ने कारगिल युद्ध के शहीदों को ‘आपरेशन विजय’ की 17वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज इंडिया गेट में अमर जवान ज्योति पर श्रद्धांजलि अर्पित की। सेना, वायुसेना और नौसेना अध्यक्ष भी इस मौके पर उपस्थित थे। कारगिल युद्ध के दौरान 1999 में पाकिस्तानी सेना की घुसपैठ को नाकाम करने के लिए चलाए गए आॅपरेशन विजय की सफलता के उपलक्ष्य में देश में हर साल आज का दिन विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं: