स्वतंत्रता दिवस को अलग तरह से मनाना चाहते हैं मोदी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 28 जुलाई 2016

स्वतंत्रता दिवस को अलग तरह से मनाना चाहते हैं मोदी


नयी दिल्ली 27 जुलाई, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वतंत्रता दिवस को अलग तरह से मनाना चाहते हैं और सरकार ने इसके भव्य आयोजन के लिए विस्तृत योजना तैयार की है। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री चाहते हैं कि भविष्य में स्वतंत्रता दिवस का समारोह सिर्फ एक ही दिन में सीमित न हो बल्कि इसे कई दिन तक भव्य पैमाने पर मनाया जाए। उन्होंने कहा श्री मोदी का मानना है कि स्वतंत्रता दिवस का आयोजन एक दिन में ही सिमटा हुआ है इसे बदला जाना चाहिए और इसके लिए उन्होंने सूचना एवं प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू से विचार विमर्श किया है। 

सरकार चाहती है कि इस भव्य आयोजन में निजी और सरकारी मीडिया को भी शामिल किया जाए और उत्सव इस प्रकार से हो जो कि आज के युवा को उस वक्त के माहौल और उत्साह से रूबरू कराया जा सके। सूत्रों ने बताया कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रायल में अब तक कई उच्च स्तरीय बैठकें हो चुकी हैं जिनमें स्वतंत्रता संग्राम की महत्वपूर्ण घटनाओं को मीडिया में फिल्माें, फोटो और फीचरों के जरिए सप्ताह भर तक चलाने पर विचार विमर्श किया गया। उन्होंने बताया कि “भारत पर्व” नाम का यह आयोजन राजपथ पर किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं: