एम्स निदेशक को सलीम ने संसद से ललकारा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 28 जुलाई 2016

एम्स निदेशक को सलीम ने संसद से ललकारा

  • मोदी सरकार में नौकर शाहों के हौसले हुए बुलंद एम्स निदेशक ने संसद की स्थाई समीती को दी चुनौती

mp-saleem-challenge-aiims-director
सपा सांसद चौधरी मुनव्वर सलीम ने दिनांक 26 जुलाई 2016 को एक बार फिर एम्स प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया है | सपा सांसद ने एम्स निदेशक द्वारा उच्चन्यायलय दिल्ली में पेश किये गए उस हल्फ़ नामें का ज़िक्र किया है जिसमें एम्स निदेशक ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की संसदीय स्थाई समीती की वैधानिकता पर ही प्रश्नवाचक चिन्ह लगाया है | सांसद चौधरी मुनव्वर सलीम ने लगातार एम्स की अनियमितताओं पर सरकार का ध्यान आकर्षित करते रहे हैं | इसके पूर्व में भी एक बच्ची के मामले में एम्स प्रशासन ने वर्तमान मोदी हुकूमत में ही सपा सांसद सलीम के मौखिक सवाल के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री को गलत जानकारी दे दी थी लेकिन सलीम की अपने सवाल पर इतनी मज़बूत पकड़ और तैयारी थी कि सलीम ने फ़ौरन ही एम्स प्रशासन के इस झूठ पर से इस अंदाज़ में पर्दा उठाया कि सम्पूर्ण विपक्ष उनके साथ खड़ा हो गया | इसी प्रकार बीते दिनों जब एम्स के एक बड़े नौकरशाह ने लोकतंत्र की सबसे बड़ी पंचायत यानी संसद की अवमानना की तो सबसे आश्चर्यजनक पहलू तो यह था कि संसदीय स्थायी समीती की वैधानिकता और उसके अस्तित्व को ही जब एम्स निदेशक ने स्वयं के द्वारा पेश शपथपत्र के ज़रिये चुनौती दे दी तो इस सन्दर्भ में मुखर रहने वाले मुख्य विपक्ष ने भी चुप्पी साध ली मुख्यविपक्ष की इस खामोशी ने संसद की अवमानना की कसक महसूस कर रहे सलीम के मन को और विचलित कर दिया फिर हमेशा की तरह ही एक बार फिर एम्स प्रशासन के विरुद्ध सलीम ने मोर्चा खोल दिया | सपा सांसद ने सिर्फ एम्स निदेशक द्वारा की गई संसद की अवमानना का मामला गंभीरता से उठाया बल्कि सलीम ने एम्स प्रशासन द्वारा सुरक्षा ठेकों में अपनाई गई अनियमितता,वर्दी खरीदी,सर्जीकल का सामान खरीदी तथा नियुक्तियों की गई अनियमितताओं का मामला भी संसद में उठाया है |

सलीम ने संसद में कहा कि मैं आपके माध्यम से स्वास्थ्य संस्थान एम्स दिल्ली में होने वाली अनियमितताओं की ओर सदन का ध्यान आकर्षित करना चाहता हूँ | माननीय, एम्स के कुछ अधिकारीयों के विरुद्ध सीबीआई में गंभीर शिकायतें हुई हैं | जैसे सुरक्षा एजेंसियों के ठेके,वर्दी खरीदी,नियुक्ती संबंधी अनियमितताएं,सर्जीकल का सामान खरीदने में हेराफेरी, माननीय पता चला है कि इस संबंध में जांच एजेंसी ने विभाग की जांच कर कार्यवाही करने की सिफारिश की है | मैं इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्रालय से इस सन्दर्भ में जानकारी चाहता हूँ | माननीय एम्स के एक वरिष्ठ अधिकारी ने तो संसद की स्थाई समीती के अस्तित्व एवं वैधानिक अधिकारों को सीधा हाईकोर्ट में शपथ-पत्र देकर संसद की अवमानना की है |मान्यवर ऐसे सामाजिक कार्यकर्ताओं पर एम्स परिसर में प्रवेश पर पाबंदी लगाई है जिन्होंने भ्रष्टाचार मुक्त एम्स बनाने का प्रयास किया है | मैं इस तानाशाही एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध सरकार का जवाब चाहता हूँ |

कोई टिप्पणी नहीं: