नयी दिल्ली, 31 जुलाई, आम आदमी पार्टी (आप) के नरेला से विधायक शरद चौहान, एक पुलिस अधिकारी और पांच अन्य को पार्टी की एक कार्यकर्ता सोनी की आत्महत्या मामले में गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त रवींद्र यादव ने आज यहां बताया कि आप विधायक के अलावा गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वीरेंद्र, संजय, मुख्तियार सिंह, रजनीकांत, मुकेश वर्मा और अमित भारद्वाज के रूप में हुई है। गौरतलब है कि आप कार्यकर्ता सोनी ने 19 जुलाई को नरेला इलाके में जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। उसने अपनी मौत के लिए पार्टी कार्यकर्ता रमेश भारद्वाज को जिम्मेदार ठहराया था। सोनी ने पहले कहा था कि रमेश भारद्वाज यौन संबंध बनाने की मांग को लेकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। इस मामले के मुख्य आरोपी रमेश भारद्वाज को चार दिन बाद गिरफ्तार कर लिया गया। श्री यादव ने बताया कि सोनी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से संपर्क किया था और अपनी परेशानी उन्हें बताई थी लेकिन वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें सुलह करने की सलाह दी थी। सोनी की शिकायत के बाद भारद्वाज उसे और परेशान करने लगा था जिसके बाद सोनी ने प्राथमिकी दर्ज कराने का फैसला किया लेकिन भारद्वाज ने मुकेश वर्मा के साथ मिलकर चालाकी से प्राथमिकी में से उत्पीड़न वाले हिस्से को हटवा दिया।
सोमवार, 1 अगस्त 2016
आप विधायक शरद चौहान और छह अन्य गिरफ्तार
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें