नयी दिल्ली, 31 जुलाई, विदेशी मंत्री सुषमा स्वराज के अथक प्रयास से सउदी अरब में भारतीय अधिकारी उन 10 हजार देशवासियों तक पहुंचने में सफल रहे जो नौकरी से निकाले जाने के बाद से भूखमरी के शिकार हैं। संकट में फंसे परिवारों को उस समय थोडी राहत मिली जब भारतीय अधिकारियों ने उनतक 16 हजार किलोग्राम खाद्य पदार्थाें काे पहुंचाया। जेद्दा स्थित भारतीय महावाणिज्य दूत ने कई ट्वीट कर यह जानकारी दी और कहा कि भारतीय महावाणिज्य दूतावास और जेद्दा स्थित भारतीय समुदाय ने सुबह पौने तीन बजे खाद्य पदार्थ वितरण का काम पूरा किया है। तेल की कीमतों में कमी आने की वजह से सउदी अरब और कुवैत में निर्माण कार्याें को बंद किये जाने से बड़ी संख्या में भारतीयों को अपनी नौकरी गंवानी पड़ी है और नियोक्ताओं ने उन्हें मजदूरी भी नहीं दी है। इस संबंध में कई ट्वीट मिलने पर श्रीमती स्वराज ने भारतीय महावाणिज्य दूतावास को सक्रिय किया तब जाकर भूखे रह रहे भारतीयों तक खाना पहुंचाया गया और अब उन्हें स्वदेश लाने की तैयारी चल रही है।
सोमवार, 1 अगस्त 2016
सुषमा की पहल पर सउदी अरब में 10 हजार भारतीयों को मिली राहत
Tags
# देश
# विदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
विदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें