गोरक्षपीठाधीश्वर और गोरखपुर से सांसद योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या मामले में महंत ज्ञानदास पर जमकर हमला बोला। योगी ने कहा कि महंत ज्ञानदास संत समाज के प्रतिनिधि नहीं है। उन्होंने राम जन्मभूमि आंदोलन का हमेशा विरोध किया है।
''खून से सना राम मंदिर नहीं चाहिए''
योगी आदित्यनाथ ने महंत ज्ञानदास द्वारा बीते शनिवार को राम मंदिर पर दिए गए बयान का विरोध किया। आपको बताते चलें कि महंत ज्ञानदास ने कहा था कि वो खून से सना राम मंदिर नहीं चाहते हैं। साथ ही उन्होंने विश्व हिंदू परिषद् पर निशाना साधते हुए कहा था कि विश्व हिन्दू परिषद (वीएचपी) जैसे सगंठन कभी अयोध्या में राम मंदिर नहीं बनवाएंगे। दास ने कहा कि वीएचपी जैसे संगठन राम मंदिर के नाम पर “अपना कारोबार चलाते हैं।”
योगी ने कहा स्वार्थ के लिए महंत ज्ञानदास सपा के साथ
योगी ने महंत ज्ञानदास पर बोलते हुए कहा कि अपने स्वार्थों के लिए वह हमेशा कभी कांग्रेस और कभी समाजवादी पार्टी के साथ रहे हैं। संत समाज भारत के विकास और सुरक्षा सहित राष्ट्रीय मुद्दों पर जो देश की जनभावनाओं का सम्मान करेगा उसके साथ हैं।
पीएम की इस पीड़ा को समझना चाहिए
गौरक्षा के नाम पर ढ़ोंग करने वाले पीएम के बयान का समर्थन करते हुए योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की इस पीड़ा को समझना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें