पाक सीमा से आतंकियों की घुसपैठ पर सेना ने अंकुश लगाया : पर्रिकर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 1 अगस्त 2016

पाक सीमा से आतंकियों की घुसपैठ पर सेना ने अंकुश लगाया : पर्रिकर

army-restraint-boarder-infiltration-of-militants-from-pak-parrikar
जबलपुर 31 जुलाई, रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर ने कहा कि पाकिस्तान सीमा से आतंकियों की घुसपैठ पर सुरक्षा कर्मियों ने अंकुश लगाया है। घुसपैठ के प्रयास में आतंकी मारे गये या उन्हें पीछे भागना पड़ा। हमारा एक जवान शहीद हुआ तो सैना ने पांच आतंकियों को मारा है। श्री पर्रिकर ने यह बात आज यहां पत्रकारों से चर्चा में कहीं। उन्होंने इस बात सं इंकार किया कि चीन की सेना भारतीय सीमा में घुसपैठ करती है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अभी तक पाकिस्तान की सीमा से घुसपैठ का प्रयास करने वाले 70 से अधिक आतंकियों को सेना ने मार गिराया है। इस दौरान हमारे 14 सैनिक शहीद हुए है। आतंकियों के खिलाफ हमारा अनुपात 1:5 से अधिक है। पहले यह आकड़ा 1:1.5 था। उन्होने इस बात से इं्रकार किया कि चीनी सेना भारत के सीमा में घुसपैठ करती है। उन्होंने बताया कि भारत-चीन सीमा में कई जगह चर्चा के लिए प्वाइंट बने हुए है। भारत-चीन की सीमा का कोई डिमार्केशन नहीं है, इसके कई एतिहासिक कारण है। जिसके कारण कभी गलती से अपनी सीमा समझकर चीनी सेना आ जाती है, जिन्हें हम रोककर वापस भेज देते है, कभी वह खुद वापस चले जाते है। ऐसी घटना पिछले 20-30 सालों से हो रही है। लेकिन ऐसी घटनाओं में लगभग 40 प्रतिशत की कमी आई है।

कोई टिप्पणी नहीं: