मधुबनी : झंझारपुर में फर्जी डॉक्टर का खुलासा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 1 अगस्त 2016

मधुबनी : झंझारपुर में फर्जी डॉक्टर का खुलासा

fraud-doctor-madhubani
मधुबनी। जिले के झंझारपुर में एक डॉक्टर द्वारा फर्जी डिग्री का बोर्ड लगाकर पिछले कई सालों से उगाही करने का मामला सामने आया है। डॉक्टर फर्जी एमबीबीएस की डिग्री का बोर्ड लगा रखा था। इस बात का खुलासा तब हुआ जब झंझारपुर के आनंद ठाकुर ने एसडीएम सहित जिले के आलाधिकारियों को डॉ. जागृति के कारनामों के बारे में बताते हुए जांच के लिए लिखित आवेदन दिया।

जब इसकी भनक डॉक्टर को लगी तो वे इलाजरत रोगी को भगवान के भरोसे छोड़ चंपत हो गई। साथ ही वो बोर्ड पर लिखी गई अपने नाम को पेंट करवा दी। इलाजरत रोगी सीताली देवी ने बताया कि, दो दिन से डॉक्टर नहीं आयी है। कम्पाउडर आकर सुई दे जाता है। उन्होंने बताया कि, डॉक्टर ने ऑपरेशन की रकंम 16 हजार रुपया मांगी थी, मगर 10 हजार में बात बन गई।

एसडीएम झंझारपुर के आदेश पर जांच करने पहुंचे अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर केकेपी मेहता ने बताया कि, पृथम दृष्टया यह फर्जी ही दिखाई पड़ता है। क्योंकि, यह नर्सिंग होम की मापदंड को पूरा नहीं कर रहा है। वहीं, आवेदक ने इस मामले के बाद अपने जान का खतरा बताया है।

कोई टिप्पणी नहीं: