डी एन ए के डंक से बाक़ी आहत एक को राहत
प्रद्योत कुमार,बेगूसराय। मिडिया को निष्पक्ष हो कर काम करना चाहिये ताकि मिडिया के प्रति श्रोताओं या पाठकों की आस्था बनी रहे।इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का कुछ शो इतना मशहूर हो जाता है कि उस शो को दर्शक काफी पसंद करने लगते हैं जिसका फायदा प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से राजनितिक पार्टियां अपने प्रभाव के बल पर लेने लग जाती है और मीडिया भी उसके समर्थन अपने घुटने टेक देती है जो उन्हें नहीं करना चाहिये क्योंकि इससे उस मशहूर शो के प्रति दर्शकों का विश्वास उठने लगता है या उठ जाता है।कल रात में जिस तरह से,जिस खूबसूरती के साथ यू पी में माँ-बेटी के साथ हुए बलात्कार को उजागर किया गया वाकई क़ाबिले तारीफ़ था और यू पी की अखिलेश सरकार की निष्क्रियता और उनके इशारे पर नाचती वहां की पुलिसिया व्यवस्था का लाजवाब विश्लेषण ने तो हिला कर रख दिया,निष्पक्ष विश्लेषण पर गर्व होने लगा लेकिन उनकी पक्षपाती मंशा किसी एक पार्टी को लेकर तब साफ़ नज़र आने लगी जब उन्होंने ये ज़िक्र किया कि मायावती के समर्थन में हज़ारों की भीड़ खड़ी हो गई,इतना बड़ा जनसैलाब उस माँ-बेटी के पक्ष में क्यों नहीं खड़ी हुई जिनका बलात्कार हुआ था?इसका मतलब है कि आप किसी एक राजनितिक पार्टी को परोक्ष रूप से सपोर्ट कर रहे हैं।ये तो सबको पता होगा कि किसी भी छोटी(घटना बड़ी तब होती है जब घटना किसी वी आई पी के साथ या उनके संतति के साथ घटी हो) घटना या घटना में जनसैलाब नहीं आती है फिर उस बात का जिक्र आपकी मंशा को दर्शाती है जो मिडिया की निष्पक्षता को सवालों के कठघरे में अवश्य खड़ा करता है।जिस तरह से आपने यू पी में आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर सारे पार्टी के क्रिया कलाप को बेनकाब करने कोशिश की चाहे वो सत्तारूढ़ पार्टी हो या विपक्ष की पार्टी हो एक पार्टी के सपोर्ट में लेकिन एक बात तो तय है कि इस तरह के फूहड़ कूटनीति से उस एक पार्टी को फायदा होने नहीं जा रहा है क्योंकि जनता सब समझ रही है कि,हर शाख पर उल्लू बैठा है अंजाम गुलिस्तां क्या होगा?
पर्यावरण की रक्षा के लिए वृक्ष ज़रूरी
अरुण कुमार,मटिहानी,बेगुसराय। पर्यावरण एवं वन विभाग,बिहार सरकार द्वारा पेड़ लगाओ अभियान को जीवन्त करते हुए,बेगुसराय जिलाधिकारी मो• नौशाद युसूफ बी•एम•पी• 8 में पेड़ लगा कर बीएमपी के सभागार में दीप प्रज्वलित कर आयोजन का शुभारम्भ किए।बेगुसराय वन प्रमण्डल पदाधिकारी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित बी एम पी के पदाधिकारी सुधीर कुमार ने पर्यावरण बचाओ पर जोर देते हुए कहा पर्यावरण से हमारी वायु स्वक्ष रहता है जो की हमारे जीवन के लिए बहुत ही उपयोगी है।इसलिए पर्यावरण की रक्षा करना हमारा परम कार्यव्य बनता है अतः हम सबको मिलकर इसकी रक्षा करनी चाहिए।जिलाधिकारी मो• नौशाद युसूफ भी सभागार में उपस्थित सभी वन प्रमण्डल एवं बी एम पी पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा की पर्यावरण की अनुकूलता बनाए रखने के लिए हमें पर्यावरण रक्षा के लिए वृक्ष लगाने पर ध्यान देना होगा।सिर्फ पेड़ लगाने से ही नहीं होगा लगाए गये पेड़ों की देखभाल भी करना होगा नहीं तो आज हमने जिस पेड़ को बड़े उत्साह से लगाया है वो देखभाल के आभाव में 08-10 दिन या महीने भर के बाद वही पेड़ सुखा और मुरझाया हुआ दिखाई पड़े तो पेड़ लगाने मात्र से कुछ नहीं होगा।हमें अपने बच्चों को भी पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए ताकि वे भी पर्यावरण के महत्व को समझे और पेड़ लागए और उसकी रक्षा करे।उन्होंने कहा कि किसी भी देश का वन कम से कम 33% होना चाहिए किन्तु अपने देश में वन मात्र 13% रह गया है।वाकई यह बड़ा ही गंभीर विषय है इस पर सम्पूर्ण देशवासी को ध्यान देना होगा नहीं तो न जाने क्या होगा आगे।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें