अधिकांश आवेदनोें का निराकरण
कलेक्टर श्री एमबी ओझा के द्वारा आज आहूत की गई जनसुनवाई कार्यक्रम 96 आवेदकों ने अपनी व्यक्तिगत और सार्वजनिक समस्यायुक्त आवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किए। कलेक्टर श्री ओझा ने मौके पर 75 आवेदनों का निराकरण किया शेष लंबित आवेदनों पर समय सीमा में कार्यवाही करने के निर्देश उनके द्वारा संबंधित विभागों के जिलाधिकारियों को दिए गए। कलेक्टर न्यायालय कक्ष में हुई जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान कुरवाई तहसील के ग्राम तलापार निवासी अनीस खाॅन ने सोयाबीन फसल नष्ट होने की बात कही। आवेदक को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत लाभ दिलाए जाने हेतु प्रकरण की जांच करने के लिए तहसीलदार को निर्देश दिए गए है। विदिशा शहर की आवेदिका श्रीमती रेखा बाई विश्वकर्मा ने बताया कि उनके पति श्री गुलाबसिंह के द्वारा ज्ञान सरोवर शिक्षा कल्याण समिति मेें काम किया गया हैै किन्तु उनके द्वारा मजदूरी का भुगतान नही किया गया है। प्रकरण की जांच करने हेतु श्रम विभाग के अधिकारी को अधिकृत किया गया है। दिव्यांग आवेदक श्री कृष्ण कुमार चैबे के द्वारा ट्रायसाइकिल की मांग की गई। संबंधित को निःशक्तता प्रमाण पत्र लेकर उपस्थित होने की बात कही गई। ग्राम सोंठिया के आवेदक श्री तन्नूलाल ने बताया कि उनका पुत्र धर्मेन्द्र की मृत्यु करंट लगने से हो गई है प्रकरण की जांच हेतु तहसीलदार को अधिकृत किया गया। पूरनपुरा निवासी छात्रा शिवानी साहू ने बताया कि विगत दो वर्षो से छात्रवृत्ति का वितरण नही किया गया है आवेदक एसएसएल जैन काॅलेज में बीएससी द्वितीय सेमेस्टर (कम्प्यूटर) की छात्रा है। आवेदिका ने बताया कि उनकी आॅरिजनल टीसी गुम गई है डुप्लीकेट टीसी पर छात्रवृत्ति नही दी जा रही है। कलेक्टर श्री ओझा ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र छात्रवृत्ति दिलाने हेतु पिछडा वर्ग के अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश दिए गए। जनसुनवाई कक्ष में एसडीएम श्री आरपी अहिरवार, तहसीलदार श्री सरोज अग्निवंशी, नायब तहसीलदार श्री बीएल पुरविया समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
कार्यालयों का औचक निरीक्षण़
अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने आज जिला मुख्यालय के श्रम, उद्यानिकी, कृषि और नगर तथा ग्राम निवेश कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कर्मचारियों की उपस्थिति और जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजन का जायजा लिया। अपर कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने बताया कि जिन कार्यालयों में कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए है उन्हें शोकाॅज नोटिस देते हुए वेतन काटने की कार्यवाही की जाएगी एवं संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही का प्रस्ताव प्रेषित किया जाएगा। अपर कलेक्टर के औचक निरीक्षण के दौरान जिन विभागों के कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए उनमें श्रम विभाग के श्री बीआर यादव, श्री जेडए जाफरी, श्रीमती लीनावती उद्यान विभाग के श्री एमएम मेहरा, श्री मंगल सिंह लोधी तथा उप संचालक कृषि विभाग के कार्यालय में श्री दीपक दुबे और श्री भोगराज के अलावा नगर तथा ग्राम निवेश कार्यालय में सोना और कविता शामिल है इसके अलावा उद्यान एवं नगर तथा ग्राम निवेश के जिलाधिकारी भी अनुपस्थित पाए गए थे।
सात लाख का जुर्माना
अपर कलेक्टर न्यायालय में दर्ज चार प्रकरणों पर सुनवाई करते हुए अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के द्वारा सात लाख रूपए का जुर्माना शास्ति दंड का आदेश पारित किया गया है। जारी आदेशानुसार अपर कलेक्टर न्यायालय में खाद्य सुरक्षा प्रशासन के जिलाधिकारी श्री बृजेश कुमार शिरोमणी के द्वारा निरीक्षण कर प्रकरण पंजीबद्ध किए गए थे जिन प्रकरणों में अपर कलेक्टर न्यायालय में सुनवाई उपरांत जुर्माना के आदेश पारित किए गए है उनमें प्रो री-मेडिको हास्पिटल रोड़ विदिशा के लोकेश लोया पुत्र स्व बीडी लोया, के खिलाफ एक लाख रूपए की तथा मनोज कुमार जैन पुत्र हुकुम चंद जैन प्रो सोना एजेन्सी भंडारी भवन के पास किरी मोहल्ला पर एक लाख रूपए का और रवि ललवानी पुत्र मुरलीधर ललवानी, प्रो एलविन विलक्योर फार्मास्युटिकल्स एम/एस चंद्रा मेडिकल एजेन्सी, फस्र्ट फ्लोर पोस्ट आफिस थाना रोड शहजानाबाद पर दो लाख रूपए का तथा प्रो मैनेजर देवी फार्मास्युटिकल्स, 67 कालीको नगर बी/एच विसंम होटल, नारोल क्रास रोड के सामने नारोल अहमदाबाद पर तीन लाख की शास्ति से दंडित किया गया है। इस प्रकार उपरोक्त चारो आरोपियों पर कुल सात लाख रूपए का जुर्माना अधिरोपित किया गया है जुर्माना नही भरने पर उक्त सभी आरोपियों के खाद्य लायसेंस निलंबित किये जाएंगे तथा भू-राजस्व की बकाया राशि के रूप में संबंधित तहसीलदार द्वारा वसूली की कार्यवाही की जाएगी।
जिले में आज 53.1 मिमी वर्षा दर्ज
जिले के तहसील कार्यालयों में स्थापित वर्षामापी यंत्रो पर मंगलवार दो अगस्त की प्रातः आठ बजे दर्ज की गई वर्षा की जानकारी देते हुए अधीक्षक भू-अभिलेख श्रीमती सविता पटेल ने बताया कि मंगलवार को जिले में 53.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है जबकि एक जून से अब तक 811.4 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। मंगलवार को तहसीलवार दर्ज की गई वर्षा अनुसार विदिशा में 114.4 मिमी, बासौदा में 28.2 मिमी, कुरवाई में 64.8 मिमी, सिरोंज में 10 मिमी, लटेरी मंे 20 मिमी, ग्यारसपुर में 35 मिमी गुलाबगंज में 130 मिमी और नटेरन तहसील में 23 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
पौधरोपण
अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने आज डाईट में पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लिया। डाईट प्राचार्या श्रीमती शशि सक्सेना ने बताया कि परिसर में नक्षत्र वाटिका तैयार की जा रही है। जिसमें विभिन्न प्रजाति के पौधेरोपित किए जा रहे है। अपर कलेक्टर द्वारा कंजी का पौधा रोपित किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें