ईपीएफ का पैसा सोच समझकर लगाया जा रहा है शेयर बाजार में - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 3 अगस्त 2016

ईपीएफ का पैसा सोच समझकर लगाया जा रहा है शेयर बाजार में

epf-money-in-stock-market-is-being-thoughtfully
नयी दिल्ली 02 अगस्त, श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने आज कहा कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन का पैसा शेयर बाजार में लगाते समय सावधानी बरती जाती है और इसमें मजदूरों के हितों को ध्यान में रखा जाता है। श्री दत्तात्रेय ने राज्यसभा में कांग्रेस के अहमद पटेल द्वारा कर्मचारी भविष्य निधि कोष का पैसा कथित रूप से शेयर बाजार में लगाये जाने के प्रस्ताव पर हुई चर्चा का उत्तर देते हुए कहा कि यह सामाजिक सुरक्षा की राशि है और सोच समझकर शेयर बाजार में लगायी जा रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के पास 7.5 लाख करोड रूपये जमा हैं। उन्होंने कहा कि शेयर बाजारों में कुल 7468 करोड रूपये निवेश किया गया है जिसका बाजार मूल्य बढ़कर 8240 करोड़ रूपये हो गया है। श्री पटेल ने कहा कि सदन में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन से निवेश की राशि 15 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत करने को लेकर प्रस्ताव पारित किया जाना चाहिए। उन्होने कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि केंद्रीय न्यास बोर्ड की सिफारिशों को अनदेखा करने और शेयर बाजार में निवेश के कारणों का खुलासा करना चाहिए। इससे लगातार घाटा हो रहा है और सरकार अपने फैसले पर अडिग है1 इसका लाभ लेने का वालों को सार्वजनिक किया जाना चाहिए। केंद्रीय कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने अप्रैल 2015से शेयर बाजार में निवेश करना शुरु किया है। सरकार के निर्णय के अनुसार शेयर बाजारों में भविष्य निधि की कुल राशि में से 15 प्रतिशत राशि का निवेश अनिवार्य रुप से करना है। फिलहाल से निवेश पांच प्रतिशत है। श्री पटेल के निवेश सीमा घटाने के प्रस्ताव पर उपसभापति पी जे कुरियन ने कहा कि ऐसा कोई नियम नहीं है। यदि सदस्य अलग से इस मुद्दे पर प्रस्ताव के लिए नोटिस दे तो सभापति उस पर विचार कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: