प्रचंड का नेपाल का प्रधानमंत्री बनना तय - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 3 अगस्त 2016

प्रचंड का नेपाल का प्रधानमंत्री बनना तय

prachand-set-to-become-the-prime-minister-of-nepal
काठमांडू. 02 अगस्त, नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी सेन्टर) के अध्यक्ष पुष्प कमल दहल प्रचंड ने नेपाल के प्रधानमंत्री पद के लिए आज अपना नामांकन पत्र भरा और क्योंकि श्री प्रचंड के अलावा किसी और ने नामांकन दाखिल नहीं किया है तो ऐसे में उनका अगला प्रधानमंत्री बनना लगभग तय है। नेपाल की 596 सदस्यीय संसद में बुधवार को प्रधानमंत्री पद का चुनाव कराया जायेगा जिसमें 348 सदस्यों के समर्थन से श्री प्रचंड़ का निर्वाचन निश्चित है क्योंकि चुनाव मैदान में वह अकेले प्रत्याशी है। श्री प्रचंड के नाम का प्रस्ताव आज नेपाली कांग्रेस के शेर बहादुर देउबा तथा समर्थन माओवादी नेता कृष्णा बहादुर म्हारा ने किया। श्री प्रचंड के नाम का समर्थन संघीय लोकतांत्रिक मधेसी मोर्चा, संघीय समाजवादी मंच नेपाल के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव, तराई मोर्चा लोकतांत्रिक पार्टी के नेता सर्वेन्द्र नाथ शुक्ल तथा सद्भावना पार्टी के नेता लक्ष्मण लाल कर्ण ने भी किया। गठबंधन के साथ 39 सांसद है। संसद के प्रवक्ता बी.राज गौतम ने बताया कि प्रधानमंत्री पद के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया आज पूरी हो गयी और श्री प्रचंड़ की उम्मीदवारी को चुनौती देने के लिए कोई और उम्मीदवार आगे नहीं आया है। लेकिन चुनाव में केवल एक प्रत्याशी रह जाने के बावजूद कल चुनाव कराया जायेगा ताकि यह पता चल सके कि प्रधानमंत्री बनने के लिए प्रत्याशी को सदन का आवश्यक बहुमत प्राप्त है या नहीं।

कोई टिप्पणी नहीं: