कोलकाता 02 अगस्त, पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने आज राज्य का नाम बदलकर अंग्रेजी में ‘बंगाल, और बांगला भाषा में ‘बंग’ या ‘बांगला’ रखने का प्रस्ताव दिया। शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने बताया कि सुश्री बनर्जी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि 26 अगस्त को आयोजित विधानसभा के विशेष सत्र में इस प्रस्ताव को पेश किये जाने से पहले एक सर्वदलीय बैठक बुलायी जाएगी। श्री चटर्जी ने कहा, “हमारी संस्कृति, परंपरा और हमारे हितों को ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल की बैठक में पश्चिम बंगाल का नया नाम अंग्रेजी भाषा में ‘बंगाल’ और बांगला भाषा में ‘बंग’ या ‘बांगला’ रखने का प्रस्ताव दिया गया।” उन्होंने कहा कि इस विधेयक के विधानसभा में पारित होने के बाद इसे मंजूरी के लिए संसद के समक्ष भेजा जाएगा। विधानसभा की कुल 294 सीटों में से 211 तृणमूल कांग्रेस के पास है।
बुधवार, 3 अगस्त 2016
पश्चिम बंगाल का नाम बदलने का प्रस्ताव
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें