असम में पांच सिलसिलेवार धमाके - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


सोमवार, 15 अगस्त 2016

असम में पांच सिलसिलेवार धमाके

five-low-intensity-blasts-rock-assam
गुवाहाटी, 15 अगस्त, असम में उग्रवादियों की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह के बहिष्कार की धमकी के बीच आज राज्य के पूर्वी इलाके में पांच सिलसिलेवार धमाके हुए। पुलिस के अनुसार दो धमाके तिनसुकिया जिले के फिलोबारी मार्ग पर सुबह लगभग आठ बजकर 30 मिनट पर हुए। इस विस्फोट में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। दो अन्य धमाके तिनसुकिया जिले के दो विभिन्न हिस्से में हुये। पुलिस ने कहा कि इसके कुछ देर बाद पांचवा धमाका पड़ोसी चराईदेव जिले में हुई। धमाके में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उग्रवादी संगठनों ने आज स्वतंत्रता दिवस समारोह का बहिष्कार करने की धमकी दी थी जिसके मद्देनजर राज्य में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये थे। मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने स्वतंत्रता दिवस पर यहां राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा राज्य में चहुंमुखी विकास के लिए शांति की अपील की।

कोई टिप्पणी नहीं: