नयी दिल्ली 09 अगस्त, सरकार ने यातायात नियमों के उल्लंघन के लिए कड़ी सजा और भारी जुर्माने के प्रावधान वाला विधेयक विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा में आज पेश किया। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने मोटर वाहन संशोधन विधेयक 2016 पेश करते हुए कहा कि हाल के वर्षों में देश में सड़क दुर्घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है और इनमें प्रतिवर्ष डेढ़ लाख से अधिक निर्दोष लोगों की मौत होती है। उन्होंने कहा कि 18 राज्यों के परिवहन मंत्रियों की सलाह पर इस विधेयक में सख्त प्रावधान किये गये हैं, ताकि सड़क हादसों में कमी आये। वह नहीं चाहते कि यह सत्र भी निकल जाये और इस दिशा में कोई सख्त कानून न बने, क्योंकि पिछले एक साल से इसे लेकर कोई उपाय नहीं हो सका है। सड़क परिवहन मंत्री ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल उन्हीं की नहीं, बल्कि सदन के अन्य सदस्यों की भी जिम्मेदारी है। विधेयक लाने की उनकी हड़बड़ी सिर्फ इस बात के लिए है कि सख्त कानून बनाकर सड़क हादसों में कमी लाई जा सके और हजारों निर्दोष लोगों की जान बचाई जा सके। संसद का मानसून सत्र शुक्रवार को समाप्त हो रहा है और वह चाहते हैं कि इसी सत्र में इसे दोनों सदनों से पारित कराया जाये। इससे पहले कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और वाम दलों ने श्री गड़करी के विधेयक पेश करने का यह कहते हुए विरोध किया कि उन्हें विधेयक की प्रति नहीं मिली है। जिन्हें सुबह विधेयक की प्रति मिली भी है, उन्हें इसे पढ़ने का मौका नहीं मिला है।
बुधवार, 10 अगस्त 2016
सख्त प्रावधान वाला मोटर वाहन संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें