नयी दिल्ली 08 अगस्त, कंधे के ऑपरेशन के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है और अब वह बुखार से भी पीड़ित नहीं हैं। श्रीमती गांधी का इलाज कर रहे डॉक्टर डी एस राणा ने यहां जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया कि उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है।
उन्होंने बताया कि उनके शरीर के सभी अंग ठीक तरह से काम कर रहे हैं। उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है और उनके कंधा भी ठीक हो रहा है। गौरतलब है कि श्रीमती गांधी दो अगस्त को वाराणसी में रैली के दौरान अस्वस्थ हो गयी थीं और उसके बाद उन्हें दिल्ली लाया गया और यहां सर गंगाराम अस्तपाल में भर्ती कराया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें