नयी दिल्ली 08 अगस्त, जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने आज केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर राज्य के हालात पर चर्चा की, गृह मंत्री कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि श्री सिंह और सुश्री मुफ्ती की मुलाकात के दौरान रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर भी मौजूद थे।
सुश्री मुफ्ती ने राज्य के हालात को लेकर आज सुबह फोन पर गृह मंत्री से बात की थी। वह दोपहर बाद दिल्ली के लिए रवाना हुईं। विपक्षी दलों ने कश्मीर की हालात के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचना की है तथा राजनीतिक प्रक्रिया से राज्य के हालात को बेहतर करने की मांग की। राज्य सभा में नेता विपक्ष गुलाम नबी आजाद ने कहा है कि देश के किसी हिस्से में अब तक इतने लंबे समय तक कर्फ्यू नहीं देखा गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कश्मीर के हालात पर बयान देना चाहिए। श्री आजाद ने कहा कि पूरा देश जानना चाहता है कि कश्मीर मुद्दे पर सरकार का क्या रूख है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें