कलिखो पुल की अंत्येष्टि बुधवार को - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 10 अगस्त 2016

कलिखो पुल की अंत्येष्टि बुधवार को

kalikho-will-be-cremated-on-wednesday
ईटानगर.09 अगस्त, अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कलिखो पुल का अंतिम संस्कार कल उनके पैतृक गांव में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। राज्य सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि श्री पुल के अंजॉ जिले स्थित पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद उनके पार्थिव शरीर को कल तक के लिए मुख्यमंत्री के अाधिकारिक निवास पर रखा जाएगा। श्री पुल के निधन पर तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गयी है। गौरतलब है कि श्री पुल ने आज फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। उनके परिवार में पत्नी और पांच बच्चे हैं। उनका शव सुबह आठ बजे उनके सरकारी आवास के शयनकक्ष में पंखे से लटका मिला। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। श्री पुल के समर्थकों ने इसके पीछे साजिश का आरोप लगाया है। अपने नेता की मौत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में उनके समर्थक पूर्व मुख्यमंत्री के सरकारी आवास के बाहर इकट्ठा हो गए और उन्होंने कुछ विधायकों को आवास के भीतर जाने से भी रोका। गौरतलब है कि श्री पुल ने श्री नाबाम टुकी को मुख्यमंत्री पद से हटाते हुए कांग्रेस के असंतुष्ट विधायकों की मदद से इसी वर्ष फरवरी में सरकार बनायी थी लेकिन उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद उन्हें 13 जुलाई को मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ा था। उन्हें आज अपना सरकारी आवास छोड़ना था।

कोई टिप्पणी नहीं: