पटना 09 अगस्त, किक बॉक्सिंग की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और बिहार की बेटी प्रियंका को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने आज एक लाख रूपये का चेक देकर प्रोत्साहित किया । श्री यादव ने यहां सुश्री प्रियंका के सम्मान में अपने सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि बिहार में सारण जिले के आमी गांव के एक अत्यंत ही साधारण परिवार से आने वाली प्रतिभाशाली इस बच्ची ने किक बॉक्सिंग में अपनी अंतरराष्ट्रीय पहचान बनायी है । प्रियंका इटली में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने जाने वाली हैं । राजद अध्यक्ष ने कहा कि उनकी शुभकामना प्रियंका के साथ है और आशा है कि इटली में भी वह बिहार का नाम रौशन करेंगी । उन्होंने प्रियंका को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि बिहार में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है ,जरूरत है राज्य के प्रतिभाशाली युवकों की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देने का । उन्होंने कहा कि प्रियंका अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी हैं और कई प्रतियोगिताओं में भाग लेकर बिहार का सम्मान बढ़ाया है । इस मौके पर राज्यसभा सांसद प्रेम गुप्ता भी उपस्थित थे ।
बुधवार, 10 अगस्त 2016
किक बॉक्सिंग की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रियंका को लालू ने दिया एक लाख का चेक
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें