समस्तीपुर : अब गंगा जल के गैलन से 30 बोतल शराब बरामद - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 1 अगस्त 2016

समस्तीपुर : अब गंगा जल के गैलन से 30 बोतल शराब बरामद

liquor-in-gangajal-gailon
समस्तीपुर 31 जुलाई, बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बाद पुलिस की सख्ती को देखते हुए शराब तस्कर नित्य नये-नये तरीकों से इसकी तस्करी की कोशिश कर रहें है और इसके तहत इस बार गंगा जल की गैलन का इस्तेमाल किया गया है। रेल पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि गुप्त सूचना पर समस्तीपुर स्टेशन पर मिथिला एक्सप्रेस ट्रेन में छापेमारी की गयी। इस दौरान गंगा जल के गैलन मे छुपाकर रखे गये रॉयल स्टैग ब्रांड के तीस बोतल विदेशी शराब जप्त किया गया। सूत्रों ने बताया कि बिहार मे शराबबंदी के बाद रेल पुलिस अधीक्षक बी.एन.झा के निर्देश पर समस्तीपुर रेल मंडल मे पुलिस द्वारा विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। 

कोई टिप्पणी नहीं: