भाबरा (मध्यप्रदेश), 09 अगस्त, पिछले लगभग एक महीने से अशांति से जूझ रहे कश्मीर के निवासियों से आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक अपील करते हुए कहा कि कश्मीर को विकास पथ पर चलने के लिए जो भी मदद चाहिए, उसके लिए भारत सरकार हर कदम पर उनके साथ है। आजादी के 70 वर्ष के मौके पर मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले के भाबरा से '70 साल आजादी - जरा याद करो कुर्बानी' कार्यक्रम की शुरूआत करने यहां आए श्री मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की महबूबा सरकार से लेकर दिल्ली की केंद्र सरकार तक कश्मीर को विकास के मार्ग पर ले जाना चाहती है, पर कुछ लोग ऐसे हैं, जो ये नहीं चाहते। उन्हें विकास पच नहीं रहा, वे विनाश चाहते हैं। गुजरात की सीमा से लगी शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली भाबरा से उन्होंने कश्मीर के युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि आइए सभी मिलकर कश्मीर को दुनिया का स्वर्ग बनाएं। उन्होंने कश्मीर निवासियों से कहा कि आजादी के दीवानों ने जो आजादी पूरे हिंदुस्तान को दी है, वही कश्मीर को भी दी है। वहां की हर पंचायत को ताकत दी है और हर युवा को रोजगार के अवसर दिए हैं। कश्मीर की धरती से भी देश पर मर-मिटने वाले कम नहीं रहे हैं। पूरा देश चाहता है कि कश्मीरवासियों का रोजगार चलता रहे। श्री मोदी ने जोर देते हुए कहा कि कश्मीर विकास के पथ पर बढ़े, इसके लिए वहां के लोगों को जो मदद चाहिए, भारत सरकार उसके लिए पूरी तरह उनके साथ है।
बुधवार, 10 अगस्त 2016
कश्मीर से मोदी की भावुक अपील, विकासपथ पर बढो, पूरा देश आपके साथ
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें