बेतिया 09 अगस्त, बिहार में नेपाल की सीमा से लगे पश्चिम चंपारण जिले के कंगली थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक करोड़ रुपये की फिरौती के लिए अपहृत मुंबई का व्यवसायी खालिद कादरी को कल देर रात मुक्त करा कर तीन अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस अधीक्षक विनय कुमार ने आज यहां बताया कि मुंबई के ठाणे थाना क्षेत्र के मुंबरा निवासी और व्यवसायी खालिद का अपराधियों ने एक अगस्त को पटना के जय प्रकाश नारायण हवाई अड्डा से अपहरण कर लिया था । अपराधियों ने व्यवसायी के परिजनों से उसे रिहा करने के एवज में एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी । श्री कुमार ने बताया कि मुंबई से आयी पुलिस और स्थानीय पुलिस ने सादे लिवास में 30 लाख रुपये लेकर देर रात नेपाल की सीमा से सटे सबइठवा गांव पहुंची । इसी दौरान भूट्टो उर्फ सैफुला मियां के घर से व्यवसायी खालिद मुक्त करा लिया गया । उन्होंने बताया कि मौके पर से भूट्टो के अलावा नूर मोहम्मद और इरफान मियां को गिरफ्तार कर लिया गया है । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि व्यवसायी सकुशल हैं । उन्होंने बताया कि फिरौती की रकम मांगने के लिए अपराधी नेपाल के मोबाइल नम्बरों का इस्तेमाल किया करते थे । अपहरणकर्ताओं से पुलिस पूछताछ कर रही है।
बुधवार, 10 अगस्त 2016
पश्चिम चंपारण से फिरौती के लिए अपहृत मुंबई का व्यवसायी मुक्त
Tags
# अपराध
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें