सरकार से कानून के शासन का आश्वासन मिले : येचुरी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 9 अगस्त 2016

सरकार से कानून के शासन का आश्वासन मिले : येचुरी

yecturi-in-parliament
नयी दिल्ली, 09 अगस्त, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता सीताराम येचुरी ने गोरक्षा के नाम पर इन्सानों की जान लिये जाने का मुद्दा आज राज्यसभा में उठाते हुए कहा कि सरकार को यह आश्वासन देना चाहिए कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। श्री येचुरी ने सदन में शून्यकाल के दौरान इस मामले को उठाते हुए कहा कि देश के कई हिस्सों में गोरक्षा के नाम पर इंसानों की जान ली जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देर से इस मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त की । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को यह बताना चाहिए कि देश में कानून का शासन है और जो कोई इसका उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि वह सरकार से यह जानना चाहते है कि गोरक्षा के नाम पर इंसानों की जो हत्या हो रहे है उसे रोकने के लिये वह क्या कार्रवाई कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: