वाराणसी 02 अगस्त, धार्मिक नगरी वाराणसी में रोड शो करने आयीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबियत आज अचानक इतनी खराब हो गयी कि बाबतपुर हवाई अड्डे पर ही उन्हें ड्रिप चढानी पडी। रोड शो के दौरान ही असहज महसूस होते ही डाक्टरों ने उन्हें फौरन आराम की सलाह दी। कार्यक्रम को बीच में ही छोडते हुए वह हवाई अड्डे पहुंच गयीं जहां डाक्टरों ने तत्काल उनका इलाज शुरु कर दिया। उन्हें ड्रिप चढायी जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि के अनुसार श्रीमती गांधी को लो ब्लडप्रेशर की शिकायत है। श्री कुलहरि के अनुसार श्रीमती गांधी के रात में ही दिल्ली जाने की सम्भावना है लेकिन आपात स्थिति में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के सर सुन्दर अस्पताल में उनके भर्ती कराने की भी व्यवस्था की गयी है। इस बीच, सूत्रों ने बताया कि श्रीमती गांधी को ले जाने के लिए दिल्ली से एयर एम्बुलेंस आ रही है। दूसरी ओर श्रीमती गांधी ने कहा है कि रोड शो पूरा नहीं कर पाने का उन्हें अफसोस है। वह जल्द ही वाराणसी आयेंगी। बाबा विश्वनाथ का दर्शन करेंगी।
बुधवार, 3 अगस्त 2016
वाराणसी में रोड शो के दौरान सोनिया की हालत बिगडी
Tags
# उत्तर-प्रदेश
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
उत्तर-प्रदेश,
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें