मोदी के गढ़ में सोनिया गांधी का शक्ति प्रदर्शन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 2 अगस्त 2016

मोदी के गढ़ में सोनिया गांधी का शक्ति प्रदर्शन

  • रोड शो के जरिए बनारस में फूंका चुनावी बिगुल, तबियत बिगड़ने पर रद्द की गयी सभा, कहा, जीतेंगे पूरा यूपी 
  • रोड शो में उमड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़, मुस्लिम महिलाओं ने फूल-मालाओं की किया वर्षा 


sonia-road-show-kashi
वाराणसी (सुरेश गांधी )। बेशक, यूपी में 27 साल बाद सत्ता में वापसी अभियान के तहत कांग्रेस ने ऐड़ी से चोटी का जोर लगा रखी है। कांग्रेस विधानसभा चुनाव में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने यूपी भर में सोशल मीडिया से लेकर उर्जावान कार्यकर्ताओं की जाल बिछा रखी है। इसी अभियान के तहत पार्टी ने सोनिया गांधी का वाराणसी में रोड शो रखा। सर्किट हाउस से शुरु रोड शो नदेसर, चैकाघाट, गोलगड्डा, पीली कोठी, मैदागिन होते हुए सभास्थल तक पहुंचता उसके पहले अचानक तबीयत बिगड़ने पर कार्यक्रम रद्द करना पड़ गया। लेकिन रास्तेभर सड़कों पर उतरा हुजूम जिस तरह उनका इस्कबाल किया वह देखने लायक था। पूरे रास्ते कांग्रेस कार्यकर्ता सोनिया गांधी के नारे लगाते रहे। रास्ते में कई जगह कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की भीड़ ने सोनिया का काफिला रोक लिया तो कई कार्यकर्ता गाड़ी के साथ सेल्फी लेते रहे। 


मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से सोनिया गांधी का पहला वाराणसी दौरा है। काफिले के साथ यूपी मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित, यूपी प्रभारी एवं महासचिव गुलाम नबी आजाद, प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी, संजय सिंह, पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक अजय राय आदि चल रहे थे। बता दें, कांग्रेस ने वाराणसी में विकास की कमी को रेखांकित करने के लिए ‘दर्द-ए-बनारस’ अभियान शुरू किया है। एक तरह से कांग्रेस अध्यक्ष का ये रोड शो अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के चुनावी अभियान का आगाज है। बता दें, पूर्वी उत्तर प्रदेश में वाराणसी मुख्य स्थान है। राज्य के 403 विधानसभा क्षेत्रों में से 160 पूर्वी उत्तर प्रदेश में पड़ते हैं। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस ने केवल दो सीटें, अमेठी और रायबरेली पर जीत दर्ज की थी जबकि बीजेपी और इसकी सहयोगी अपना दल को 80 में से 73 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का असर 2019 के लोकसभा चुनाव पर भी होगा। मंशा है कि मोदी की तर्ज पर पूर्वांचल के 160 विधानसभा सीटों को प्रभावित किया जा सकता है। इसीलिए वाराणसी को केन्द्र के रुप में चुना गया। 


मोदी पिछले दो साल से लोकसभा में इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। कांग्रेस पिछले 27 साल से उत्तर प्रदेश में सत्ता से बाहर है। 27 साल यूपी बेहाल’ नामक प्रचार के दौरान वह कह रही है कि राज्य की स्थिति पिछले 27 साल में बद से बदतर हो गई है। वाराणसी को पूर्वी उत्तर प्रदेश इलाके में खासा अहम माना जाता है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि यूपी में कांग्रेस को जीतने के लिए चमत्कार की जरूरत है। कांग्रेस नेता रीता बहुगुणा जोशी ने कहा,‍ बाबा वि‍श्‍वनाथ के आशीर्वाद से नई शुरुआत हुई है। चुनाव का बिगुल फूंक दिया गया है। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा, कांग्रेस ने लखनऊ से यूपी में चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। उत्तर प्रदेश का हर शहर महत्व रखता है, लेकिन बनारस संस्कृति और सभ्यता का केंद्र होने के नाते यहां का विशेष महत्व है। इसीलिए अभियान की शुरुवात यहां से की गयी है। गौर करने वाले बात यह है कि रोड शो के दौरान सोनिया रास्ते में खड़ी मुस्लिम महिलाओं के समूह सहित समर्थकों का अभिवादन स्वीकार करने के लिए कई बार वाहन से बाहर निकलीं। रोडशो कई इलाके से गुजरा और सोनिया और उनके काफिले पर आसपास के भवनों से गुलाब के फूल की वर्षा की गई। शो में शामिल कई मिनी ट्रक पर पोस्टर पर नारे लगे थे ‘27 साल, यूपी बेहाल’. सैकड़ों कार्यकर्ताओं के हाथों में यही नारे लिखी हुई तख्तियां थी। 

कोई टिप्पणी नहीं: