तुर्की के प्रधानमंत्री से मिले अमेरिकी सेना अधिकारी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 3 अगस्त 2016

तुर्की के प्रधानमंत्री से मिले अमेरिकी सेना अधिकारी

turkish-pm-to-meet-top-us-officer
वाशिंगटन, 02 अगस्त, अमेरिका के सेना अधिकारी जनरल जोसेफ डनफोर्ड ने आज अंकारा में तुर्की के प्रधानमंत्री बिनाली यिल्दिरिम से मुलाकात कर देश में गत माह हुये नाकाम तख्तापलट की घटना की कड़ी निंदा की। तुर्की के प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान जारी कर कहा कि जनरल डनफोर्ड ने आज प्रधानमंत्री बिनाली यिल्दिरिम से मुलाकात की और तुर्की में लोकतंत्र का समर्थन करते हुये असफल तख्तापलट घटना की निंदा की। श्री यिल्दिरिम ने कहा,“अमेरिका हमारा महत्वपूर्ण मित्र है आैर दोनों को राष्ट्र तथा लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने वाली ताकतों और आतंकवादियों के खिलाफ मिलकर लड़ना होगा।” हालांकि अमेरिकी अधिकारी की प्रधानमंत्री के साथ होने वाली बैठक से पहले अंकारा में अमेरिकी अधिकारियों खिलाफ विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। कुछ प्रदर्शनकारियों ने हाथ में बैनर ले रखा था जिस पर लिखा था,“ तख्तापलट के षडयंत्रकारी तुर्की से बाहर जाओ। डनफोर्ड अपने घर जाओ और गुलेन फेतुल्लाह काे हमें सौंपों।” उल्लेखनीय है कि अमेरिका स्थित धर्मगुरू फ़ेतुल्लाह गुलेन पर आतंकवादियों से संबंध हाेने तथा तुर्की में तख्तापलट की असफल कोशिश के साजिश रचने का आरोप है। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने भी एक अमेरिकी कमांडर पर षड़यंत्रकारियों का पक्ष लेने का आरोप लगाया था और इस मामले में पश्चिमी देशों की आलोचना की थी।

कोई टिप्पणी नहीं: