तेजस्वी ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 17 सितंबर 2016

तेजस्वी ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी

tejaswi-yadav
पटना 17 सितम्बर, बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दी है। श्री यादव ने ट्वीट में बधाई के साथ साथ प्रधानमंत्री के अच्छे दिनों के वादे पर भी तंज किया है। उन्होंने लिखा , “आपको जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं नरेन्द्र मोदी जी । आप स्वस्थ एवं खुश रहें , आपकी आयु लंबी हो सर । अच्छे दिन से "अच्छे दिनों" की शुरुआत हो ।” उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। प्रधानमंत्री को देश के साथ साथ पूरी दुनिया से बधाइयां मिल रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: