- 62वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल रोप स्किपिंग चैंपियनशिप - 2016
नई दिल्ली(अशोक कुमार निर्भय)। जबलपुर में आयोजित62वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल रोप स्किपिंग चैंपियनशिप - 2016 में दिल्ली की रोप स्किपर्स खिलाडियों का जलवा बरकार रहा। दिल्ली के स्किपर्स खिलाडियों ने अंडर -14 के विभिन्न इवेंट में बालक वर्ग में डबल डच फ्री स्टाइल इवेंट प्रथम स्थान हासिल किया। वही स्पीड रिले में बालक वर्ग में भी दिल्ली ने प्रथम स्थान हासिल किया सुबह प्रतियोगिता के शुरू होते ही दिल्ली के स्किपर्स खिलाडी गणेश ने दो इवेंट में स्वर्ण पदक दिलाकर दिल्ली की बढ़त दिलायी। बालिका वर्ग में दिल्ली डबल डच सिंगल फ्री स्टाइल (टीम इवेंट) में स्किपर्स खिलाडी नित्या शर्मा,शाम भावी तुली ,जागृति स्वर्ण पदक और रिले में रजत पदक हासिल किया। स्पीड रिले टीम इवेंट में स्किपर्स नित्या शर्मा,शाम भावी तुली ,जागृति ने कांस्य पदक हासिल कर दिल्ली की बढत को कायम रखा। इस प्रतियोगिता में दिल्ली ने अंडर -14 मुकाबलों में 5 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य पदक जीत कर दिल्ली का दबदबा कायम रखा और ओवर ऑल ख़िताब अपने नाम किया । इससे पूर्व भोपाल में आयोजित अंडर -17 वर्ग में कुल 16 स्वर्ण,2 सिल्वर पदक जीत कर ओवर ऑल चैम्पियन शिप का ख़िताब अपने नाम किया।
आशय की जानकारी देते हुए रोप स्किपिंग ऑफ़ इंडिया के महासचिव एवं मुख्य तकनीकी निदेशक,अंतर्राष्ट्रीय रेफरी निर्देश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली की टीम के अंडर -17 मुकाबलों के बालक वर्ग में विभिन्न इवेंट में पंकज ने तीन स्वर्ण पदक,राज किशोर ने तीन स्वर्ण पदक,शाश्वत ने तीन,रविन्द्र तीन विनोद तीन स्वर्ण पदकों पर कब्ज़ा जमाया। बालक वर्ग में स्किपर आकाश ने दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीत कर कुल 17 स्वर्ण और एक रजत पदक जीत कर बालक वर्ग की ओवर आल चैंपियनशिप जीती। वहीं बालिका वर्ग के विभिन्न इवेंट में नन्दनी दो स्वर्ण,कंचन ने दो स्वर्ण एक रजत, जबकि बालिका वर्ग में दिल्ली की आयशा एवं प्रियंका कुमारी ने क्रमशः तीन-तीन स्वर्ण पदक, नंदनी दो स्वर्ण एक रजत,प्रियंका ने दो स्वर्ण एक रजत,आयुषी ने दो स्वर्ण एक रजत, जीत कर दिल्ली को बालिका वर्ग में ओवर आल चैंपियनशिप जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। वहीं जबलपुर में अंडर -14 का ख़िताब जीतने के बाद रोप स्किपिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के महासचिव निर्देश शर्मा ने सभी विजेताओं को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा की भारत के प्रतिभाओं की कमी नहीं है संसाधनों के आभाव में भी कई बच्चों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। विवेक सोनी,राम कुमार,देवेश,दिनेश नवाल टीम सदस्य कुमारी मीनाक्षी,ऋचा तुली,नरेश सर और अशोक कुमार को उन्होंने निर्णायक रेफरी,जज,मैनेजर,जनसंपर्क कार्य में भूमिका निभाने और मेडल जीतने सभी खिलाडियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें